दिवाली पर आतिशबाजी की दुकान के अस्थायी लाइसेंस के लिए अब दुकानदार को बार-बार प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके लिए प्रक्रिया आसान कर दी गई है। बस आपको ये काम करना होगा।
दुकानदार अब स्वयं पुलिस और अग्निशमन विभाग की रिपोर्ट लगवाकर सीधे सिटी मजिस्ट्रेट के कार्यालय में जमा कर सकेंगे। पहले तक दोनों विभागों की रिपोर्ट लगवाने के लिए पहले सिटी मजिस्ट्रेट से लिखवाना होता था।
इसके बाद दोबारा से आवेदन करना पड़ता था। अस्थायी लाइसेंस के लिए 15 अक्तूबर तक फार्म जमा कर सकते है। 17 से 21 अक्तूबर तक के लिए लाइसेंस जारी किए जाएंगे। सिटी मजिस्ट्रेट चंद्र सिंह मार्तोलिया ने बताया कि अब तक तीन सौ आवेदन फार्म पहुंच चुके हैं। पिछले साल छह सौ लाइसेंस जारी किए गए थे। बताया कि 15 तक फार्म जमा किए जा सकते है। उम्मीद है आवेदनों की संख्या में इजाफा होगा।