फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake in Uttarkashi: उत्तरकाशी में होली के दिन भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Wed, 08 Mar 2023 03:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी

सार

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार,जिला मुख्यालय में हल्का भूकंप का झटका महसूस किया गया। हालांकि किसी भी तहसील इलाके में भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए हैं। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में होली के दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सुबह 10 बजकर 7 मिनट पर भूकंप आया। इस दौरान होली के पकवान बना रहे लोग घरों से बाहर निकल आए। 
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, समस्त तहसील/थाना चोकियों से प्राप्त सूचना के मुताबिक, किसी भी तहसील इलाके में भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए हैं। इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय में हल्का भूकंप का झटका महसूस किया गया। किसी प्रकार कोई हानि नहीं हुई है। जनपद में कुशलता है।

इससे पहले, उत्तरकाशी में शनिवार देर रात एक के बाद एक भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए थे। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे। इस दौरान किसी तरह के जान-माल की कोई सूचना नहीं थी। पहला झटका रात 12:40, दूसरा झटका 12:45 व तीसरा झटका 01:01 पर महसूस किया गया था। 

स्थानीय निवासी हेमलता ने बताया कि अचानक किचन में रखे कुछ बर्तन भी गिर गए। एक के बाद एक लगातार तीन भूकंप के झटकों के आने से लोगों में काफी दहशत है। लोग काफी देर तक घरों के बाहर ही रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें