सोमवार को दोपहर बाद उत्तराखंड के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह झटके कई बार महसूस किए गए।
उत्तराखंड के साथ पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तराखंड के कहीं भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन कई जगह घरों में दरार आने की खबर है। इडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र पर था।
रिक्टर स्केल पर भूकंप 7.5 रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को दोपहर लगभग 2:40 बजे अचानक से राजधानी देहरादून सहित, रुद्रपुर, हरिद्वार सहित गढ़वाल के कई क्षेत्रों में महसूस किए गए।