मंगलवार दोपहर राजधानी दून समेत पूरा उत्तराखंड भूकंप के तेज झटकों से कांप उठा। दोपहर 12.38 बजे उत्तराखंड में देहरादून, श्रीनगर समेत कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का अहसास होते ही लोगों में दहशत फैल गई।
भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई और इसका केंद्र नेपाल के पास बताया गया है। भूकंप के झटकों के महसूस होते ही लोगों में अफरातफरी मच गई। काफी देर तक जमीन हिलती रही। ऑफिसों और घरों में निकलकर बाहर सड़कों और गलियों और सड़कों पर आ गए।
भूकंप का केंद्र नेपाल में एवरेस्ट के आस-पास बताया गया है। भूकंप की तीव्रता 7.4 रिक्टर मापी गई है। राजधानी दून में लगभग दो मिनट तक झटके महसूस किए गए।