फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : भूकंप के झटके से डोली धरती, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में महसूस किए गए झटके

Mon, 28 Jun 2021 01:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़

सार

भूकंप का केंद्र मुनस्यारी में बताया जा रहा है और इसकी गहराई 10 किमी बताई जा रही है।
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड का पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिला सोमवार को भूकंप के झटके से डोल गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.7 बताई जा रही है।

विज्ञापन


यह भूकंप पिथौरागढ़ जिले के नाचनी क्षेत्र में और बागेश्वर में आज दोपहर को महसूस किया गया। वहीं भूकंप का झटका हल्का होने की वजह से अन्य इलाकों में इसे महसूस नहीं किया गया। 

भूकंप का केंद्र मुनस्यारी में बताया जा रहा है और इसकी गहराई 10 किमी बताई जा रही है।
 

विज्ञापन

दोनों जिलों में विगत 19 फरवरी को भी महसूस किए गए थे भूकंप के झटके
विगत 19 फरवरी को भी इन दोनों जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता चार मापी गई थी। इसका केंद्र पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट में आठ किमी की गहराई में था।
विज्ञापन


पिथौरागढ़  के मुनस्यारी, मदकोट, बंगापानी और नाचनी क्षेत्र में तीव्र झटके महसूस किए गए थे। नाचनी में भूकंप महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए थे।

भूकंप के समय स्लेट वाले कच्चे घरों की छतों और दीवारों से मिट्टी गिरती देखी गई थी। पांखू, डीडीहाट, धारचूला में भी भूकंप महसूस किया गया था। प्रशासन के अनुसार पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में भूकंप महसूस नहीं किया गया था।

 बागेश्वर में भी जिला मुख्यालय और कपकोट में भूकंप महसूस किया गया था। भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें