फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

E-Detection System: उत्तराखंड में आने-जाने वाले वाहनों की ई-निगरानी शुरू, खुद ही कटे सैकड़ों चालान

Mon, 19 Jan 2026 10:42 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

ई-डिटेक्शन के तहत वाहन का नंबर परिवहन मंत्रालय के वाहन पोर्टल से रियल टाइम कनेक्ट करेगा। यहां स्वचालित रूप से महत्वपूर्ण दस्तावेजों जैसे वाहन का परमिट, बीमा प्रमाण पत्र, प्रदूषण प्रमाण पत्र, फिटनेस सर्टिफिकेट और रोड टैक्स आदि की जांच होगी।
विज्ञापन
लच्छीवाला टोल प्लाजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों की ई-निगरानी परिवहन मुख्यालय ने सोमवार से शुरू कर दी। पहले दिन एक-दो जगह निगरानी में देरी हुई लेकिन सैंकड़ों वाहनों के ई-चालान कट गए।

विज्ञापन


ई-डिटेक्शन के तहत वाहन का नंबर परिवहन मंत्रालय के वाहन पोर्टल से रियल टाइम कनेक्ट करेगा। यहां स्वचालित रूप से महत्वपूर्ण दस्तावेजों जैसे वाहन का परमिट, बीमा प्रमाण पत्र, प्रदूषण प्रमाण पत्र, फिटनेस सर्टिफिकेट और रोड टैक्स आदि की जांच होगी।

उत्तराखंड में प्रथम चरण में इनमें से परमिट, बीमा, फिटनेस की जांच कर अधूरे होने पर ई-चालान काटे गए। उप परिवहन आयुक्त शैलेश कुमार तिवारी ने बताया कि इस निगरानी के तहत 15 साल इससे अधिक पुराने वाहनों की भी पहचान होगी। ई-चालान कटने के बाद पहले ही दिन तमाम वाहन मालिकों को ऑटोमैटिक ई-चालान मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजा गया।
विज्ञापन


Uttarakhand: बारिश-बर्फबारी की बेरुखी, पर्यटन बेपटरी; जिन टूरिस्ट स्पॉट पर रहती थी भीड़, वहां पसरा है सन्नाटा
 

विज्ञापन

यहां हो रही ई-निगरानी

  • बहादराबाद टोल प्लाजा, हरिद्वार
  • भगवानपुर टोल प्लाजा, हरिद्वार
  • लच्छीवाला टोल प्लाजा, देहरादून
  • जगतापुर पट्टी टोल प्लाजा, ऊधमसिंह नगर
  • बनुषी टोल प्लाजा, ऊधमसिंह नगर
  • नगला टोल प्लाजा, ऊधमसिंह नगर
  • देवरिया टोल प्लाजा, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें