फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्तव्य पालन का मिला इनाम

विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में सीपीयू कर्मी को सम्मानित करते डीजीपी अरूण मोहन ?
विज्ञापन
बेहतर ड्यूटी करने पर बृहस्पतिवार को 21 ट्रैफिक पुलिसकर्मियाें और सिविल डिफेंस के दो पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने इन पुलिसकर्मियाें को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए। उन्हाेंने कहा कि ऐसे ही पुलिसकर्मियाें की बदौलत राजधानी का ट्रैफिक बेहतर ढंग से संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

डीआईजी जोशी ने पुलिस आफिस में आयोजित कार्यक्रम में यातायात कार्यों में विशेष योगदान देने वाले सीपीयू के उप निरीक्षक संजीव त्यागी, सुनील सती, डालनवाला कोतवाली के हेड कांस्टेबल पिताम्बर दत्त कोठियाल, नेहरू कॉलोनी थाने के कांस्टेबल विक्रम बंगारी, राजपुर थाने के कांस्टेबल अंकुल व अनिल, कैंट कोतवाली की कांस्टेबल गीता, प्रेमनगर थाने के कांस्टेबल सुबोध, पटेलनगर कोतवाली के सिपाही आशीष नेगी, क्लेमेंटटाउन थाने के सिपाही गौरव कुमार, शहर कोतवाली के कांस्टेबल गजेंद्र सिंह, सीपीयू के कांस्टेबल वसीम खान, विजय रतूडी, अजित कुमार, अजय चौधरी, जयवीर, यातायात पुलिस में महिला कांस्टेबल सुमन, होमगार्ड पीयूष कुमार, हुकम सिंह, सिविल डिफेंस के प्रभागीय वार्डन उमेश्वर सिंह रावत और पोस्ट वार्डन आलम सिंह रावत को प्रशस्ति पत्र के साथ स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे, एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल, एसपी यातायात प्रकाश चंद्र आर्य, प्रशिक्षु आईपीएस भदाणे विशाखा अशोक, सीपीयू निरीक्षक प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज होगा यातायात सप्ताह का समापन
देहरादून। सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन शुक्रवार को पवेलियन ग्राउंड में होगा। अंतिम दिन विभिन्न स्कूलाें के छात्र और छात्राएं सड़क सुरक्षा रैली निकालकर लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें