फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा 2018: यहां होगा 60 फुट के रावण और तीन मंजिला लंका नगरी का दहन

Fri, 19 Oct 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
रावण
विज्ञापन

दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी की ओर से दशहरा महोत्सव आज धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार कमेटी की ओर से 60 फीट के रावण का पुतला बनाया गया है। इसके अलावा तीन मंजिला लंका नगरी का दहन पर आतिशबाजी मुख्य आकर्षण होगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। 

विज्ञापन


सुभाष रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार को बन्नू बिरादरी के अध्यक्ष हरीश विरमानी ने मीडिया को बताया कि 19 अक्तूबर को परेड ग्रांउड में रावण और लंका दहन किया जाएगा।

इसके अलावा मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले भी दहन किए जाएंगे। रावण दहन शुक्रवार को शाम 6:05 बजे होगा। इसके बाद 7:30 बजे तक भव्य आतिशबाजी होगी। महोत्सव के दिन पहले कालिका मंदिर मार्ग से मोती बाजार, पल्टन बाजार, राजपुर रोड, एस्लेहॉल चौक, परेड ग्राउंड तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। 

विज्ञापन
Trending Videos

लंका दहन के बाद होगा भरत मिलाप

लंका दहन के बाद 20 अक्तूबर को भरत मिलाप प्रसंग का मंचन किया जाएगा। भरत मिलाप मंचन से पहले शोभायात्रा निकाली जाएगी।

शोभायात्रा सुबह 11 बजे गोपीनाथ मंदिर से शुरू होकर कालिका मंदिर मार्ग, कनाट प्लेस, घंटाघर, राजपुर रोड, ओरियंट सिनेमा से होती हुई परेड ग्राउंड पहुंचेगी। परेड ग्राउंड में पूजा के बाद शोभायात्रा राजपुर रोड, घंटाघर, पलटन बाजार, कोतवाली, धामावाला, राजा रोड, हनुमान चौक, मोती बाजार से होती हुई कालिका मंदिर पहुंच कर समाप्त होगी। 

रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले बनकर हुए तैयार
दशहरा कमेटी के अध्यक्ष संतोख सिंह नागपाल ने बताया कि 60 फीट रावण पुतले के अलावा इस बार 55 फीट के कुंभकरण व 50 फीट के मेघनाथ का पुतला भी बनाया गया है। इस मौके पर लंका दहन के लिए लंकानगरी का भी निर्माण किया गया है। पुतलों को हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी सैन परिवार ने तैयार किया है। लगभग एक लाख रुपये की लागत से बने पुतलों में विभिन्न रंगों की लाइटें लगाई गई हैं। पुतलों में पटाखे लगाने का काम बृहस्पतिवार से किया जाएगा। 
विज्ञापन

हनुमान ने लगाई सोने की लंका में आग 

कोटद्वार में श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में मालवीय उद्यान में चल रही रामलीला में मंगलवार रात बाली, सुग्रीव युद्ध, सीता की खोज, लंका दहन का मंचन किया गया। मंगलवार रात को रामलीला का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला ने किया। रामलीला में दर्शाया गया कि बाली और सुग्रीव के बीच साम्राज्य को लेकर युद्ध होता है और इसमें भगवान श्रीराम सुग्रीव की मदद करते हैं। बाली के वध के बाद सुग्रीव हनुमान को माता सीता की खोज करने के लिए भेजते हैं।
 
हनुमान माता सीता की खोज करते हुए लंकापति रावण की अशोक वाटिका में पहुंचते हैं। अशोक वाटिका में माता सीता से मिलते हैं और उन्हें भगवान राम की निशानी अंगूठी दिखाते हैं। सीता से मिलने के बाद हनुमान अपनी भूख मिटाने लगते हैं। वानर को वाटिका में देखते हुए वहां पहरा दे रहे राक्षस हनुमान को रोकते हैं। इस दौरान वह अशोक वाटिका को तहस-नहस कर देते हैं।
पहरेदार इसकी सूचना लंका नरेश रावण को देते हैं। रावण के निर्देश पर मेघनाद अशोक वाटिका से हनुमान को बंदी बनाकर रावण के दरबार में पेश करते हैं। रावण सैनिकों को हनुमान की पूंछ पर आग लगाने का हुकुम देते हैं। जिसके बाद हनुमान सोने की लंका में आग लगा देते हैं। पूरी लंका धूं-धूंकर जलने लगती है। इस मौके पर विष्णु अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, हरीश बहरानी आदि मौजूद रहे। संचालन महामंत्री धर्मवीर गुसांई ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें