-अब राज्यपाल के सभी कार्यक्रमों में राष्ट्रगान से पहले वंदे मातरम् होगा
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। लोक भवन में शुक्रवार को हुए एक कार्यक्रम में राष्ट्र गीत वंदे मातरम् का विधिवत वादन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ और समापन राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के वादन के साथ हुआ।
गृह मंत्रालय ने राष्ट्र गीत वंदे मातरम् के गायन एवं वादन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम से इसकी शुरुआत हो गई। अब से राज्यपाल की उपस्थिति में आयोजित सभी औपचारिक कार्यक्रमों में राष्ट्रगान जन गण मन के साथ राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का वादन भी सुनिश्चित किया जाएगा। जारी प्रोटोकॉल के अनुसार, आधिकारिक समारोहों में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के छह अंतरों का पूर्ण संस्करण प्रस्तुत किया जाएगा, जिसकी कुल अवधि 3 मिनट 10 सेकंड निर्धारित की गई है।