हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में पेट के कीड़े मारने की दवा खाने के बाद भर्ती हुई छात्राओं के पेट के कीड़े दवा खाने के बाद दिमाग में पहुंच गए हैं और उनकी हालत गंभीर है।
पेट के कीड़े मारने की दवा खाने के बाद भर्ती हुई छात्राओं में से एक को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जबकि हल्दूचौड़ की छात्रा समेत तीन मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें से दो छात्राओं को दौरे पड़ने पर देर शाम इनका एमआरआई कराया गया। जिसमें पुष्टि हुई कि दोनों छात्राओं के पेट के कीड़े दवा खाने के बाद दिमाग में पहुंच गए हैं और उनकी हालत गंभीर है।
दोनों छात्राओं को पीआईसीयू में रखा गया है। इधर बृहस्पतिवार को भर्ती अन्य बच्चों को साइक्लॉजिकल थैरेपी दी जाएगी, जबकि परिजनों की भी काउंसिलिंग होगी। एसटीएच में भर्ती बच्चों की संख्या फिलहाल 23 हो गई है।
10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि दिवस पर पेट के कीड़े मारने की दवा खाने के बाद एसटीएच में बच्चों को भर्ती कराया गया था। एसटीएच में खटीमा बग्गा चौवन निवासी गीता, मनीषा, पार्वती, रानी, नीलम, सोनी, शबरा खातून, नीमा, प्रीति, कविता, ममता, शिवमती, शबीना, सोनिया, अमन, दिव्या, ममता, उर्मिला, सूरज, अनुराग पांडे भर्ती हैं।