फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोंस नदी के उफान पर आने से कटाव की भेंट चढ़ी कृषि भूमि

विज्ञापन
कोटड़ा संतूर गांव में नदी के उफान पर आने से हुआ भू कटाव। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
सेलाकुई। क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश के बीच टौंस नदी उफान पर आ गई। इससे सहसपुर प्रखंड के कोटड़ा संतूर गांव में कई बीघा जमीन कटाव की भेंट चढ़ गई। इससे काश्तकारों के चेहरे पर चिंता की लकीरें आ गईं। नदी किनारे रहने वाले लोगों को पूरी रात जाग कर काटनी पड़ी। उन्होंने तहसील प्रशासन से नदी किनारे अधर में लटके पुश्ता निर्माण को पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन

भैरव सेना के जिला उपाध्यक्ष करण शर्मा का कहना है कि गांव में ही नदी किनारे कई काश्तकारों की कृषि भूमि है। इस पर काश्तकारों ने धान की फसल रोपी थी, लेकिन बीते बृहस्पतिवार देर रात को क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश से नदी का जलस्तर खासा बढ़ गया। इससे कई बीघा भूमि कटाव की भेंट चढ़ गई। कहा कि बीते साल नदी किनारे पुश्ता निर्माण कार्य शुरू किया गया था, जो अब तक पूरा नहीं हो सका है। उन्होंने नदी किनारे शीघ्र पुश्ता निर्माण कार्य कर काश्तकारों को पहुंचे नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम सौरभ असवाल ने कहा कि मामले में संबंधित राजस्व उपनिरीक्षक से रिपोर्ट मांगी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें