बसंत विहार थानाक्षेत्र के बल्लीवाला इलाके में बारिश के कारण सड़क धंसने से ट्रक पलट गया। घटना में किसी के चोटिल होने की बात सामने नहीं आई है। बुलडोजर की मदद से ट्रक को सीधा किया गया।
थानाध्यक्ष अशोक राठौड़ ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे की है। बल्लूपुर की तरफ से ईंटों से लदा ट्रक बल्लीवाला की ओर आ रहा था। बल्लीवाला चौक के पास ट्रक अचानक पलट गया। बताया कि ट्रक लगातार बारिश के चलते सड़क धंसने से पलटा है। वहां पर हाल ही में सड़क किनारे नाली के निर्माण किए जाने की भी बात सामने आ रही है। घटना में किसी भी तरह की क्षति नहीं हुई है।