फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: दिल्ली जाने वाले यात्री ध्यान दें, नौ-दस सितंबर को झेलनी पड़ सकती है परेशानी, डायवर्ट रहेंगे रूट

Thu, 07 Sep 2023 02:37 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

नई दिल्ली में दो दिन चलने वाले जी-20 में विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष एवं अन्य गणमान्य हस्तियों का आगमन रहेगा। दिल्ली पुलिस की ओर से व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं और आवश्यक पाबंदियों एवं नियमों का पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली में होने वाले जी-20 समिट के चलते आगामी नौ व 10 सितंबर को कई मार्गों को डायवर्ट कर दिया है। दिल्ली आने वाले यात्रियों को इन दो दिनों में असुविधा न हो, इसके लिए दिल्ली पुलिस के कमिश्नर संजय अरोड़ा ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जानकारी दी है।

साथ ही अपेक्षा की कि इस बारे में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि इससे आमजन अनावश्यक परेशानियों से बच सकें। नई दिल्ली में दो दिन चलने वाले जी-20 में विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष एवं अन्य गणमान्य हस्तियों का आगमन रहेगा। दिल्ली पुलिस की ओर से व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं और आवश्यक पाबंदियों एवं नियमों का पालन कराया जा रहा है।

हेल्प डेस्क का किया जा रहा संचालन

विज्ञापन

इसी क्रम में दिल्ली पुलिस के कमिश्नर ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर आग्रह एवं अपेक्षा की कि जनता को इस संबंध में दिल्ली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आईईसी अभियान से अवगत कराएं ताकि कम से कम दिक्कतों का सामना करना पड़े। पत्र में कहा गया कि दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक वर्चुअल हेल्प डेस्क का संचालन भी traffic.delhipolice.gov.in/dtpg20info किया जा रहा है।

विज्ञापन

जागरूकता सामग्री साझा की जा रही

दिल्ली पुलिस के सभी सोशल मीडिया एकाउंट्स पर भी जागरूकता सामग्री साझा की जा रही है। व्हाट्सएप नंबर 8750871493 एवं ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 1085/022-25844444 का संचालन भी दिन-रात किया जा रहा है। इसके अलावा कई नेविगेशन एप्स जैसे Mappls map, mapmyindia जो कि एंड्रॉइड एवं एप्पल स्टोर पर उपलब्ध हैं के माध्यम से भी सटीक जानकारी ली जा सकती है।

ये भी पढ़ें...डॉक्टरों की घिनौनी हरकत:  थेरेपी के लिए आई युवती को दवा पिलाकर किया बेहोश, फिर बेशर्मी की हदें की पार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें