फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विद्युत लाइन में खराबी आने से आठ घंटे बाधित रही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
- कोटी क्षेत्र के 10 गांवों के लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालसी। कोटी क्षेत्र को बिजली की आपूर्ति देने वाली मुख्य विद्युत लाइन में तकनीकी खराबी जा जाने के कारण पूरे क्षेत्र में आपूर्ति ठप रही। जिसके कारण क्षेत्रवासियों को कठिन समस्याओं का सामना करना पड़ा। लगातार आठ घंटे बंद रहने के बाद आपूर्ति को सुचारू किया गया।
विज्ञापन

विकासखंड कालसी के कोटी क्षेत्र के निवासियों को शुक्रवार दिनभर अघोषित बिजली संकट का सामना करना पड़ा। सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक बिजली नहीं आने के कारण कोटी, इछाड़ी, छिबरौ, सराड़ी, डिमोंऊ, लेल्टा आदि लगभग 10 गांवों की लगभग आठ हजार की आबादी को समस्या से जूझना पड़ा। लगातार आठ घंटे तक बिजली नहीं आने से मोबाइल व इंटरनेट सेवा, पेयजल आपूर्ति आदि सुविधाओं पर असर पड़ा। उत्तराखंड जलविद्युत निगम के क्षेत्रीय अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि ढकरानी जलविद्युत गृह से क्षेत्र को आपूर्ति देने वाली 33 केवीए की आपूर्ति लाइन में फॉल्ट आ गया था। खराबी को ठीक कर आपूर्ति को सुचारू करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें