रुड़की में नशे की हालत में दो युवकों ने एक दरोगा से अभद्रता कर दी। समझाने के बाद भी युवक दरोगा से उलझते रहे। इस पर पुलिस दोनों को उठाकर कोतवाली ले आई। यहां से दोनों को अस्पताल में मेडिकल कराकर चालान कर दिया। दोनों युवक हापुड़ के रहने वाले हैं।
बुधवार की रात रोडवेज बस स्टैंड के पास सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच एक ई-रिक्शा में चार युवक बैठकर आ रहे थे। इस बीच दो युवक नशे की हालत में थे और ई-रिक्शा चालक से अभद्रता कर रहे थे।
इस पर कोतवाली में तैनात एक दरोगा ने ई-रिक्शा चालक से उन्हें आराम से ले जाने के लिए कहा। इस पर नशे की हालत में दोनों युवक दरोगा से उलझ गए। साथ ही खुद को एक हापुड़ में एक न्यूज चैनल से जुड़े होने की हनक दिखाने लगे।
समझाने के बाद भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और दरोगा से अभद्रता करने लगे। इस पर पुलिस दोनों को उठाकर कोतवाली ले आई। यहां से पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची और मेडिकल कराया इसके बाद दोनों युवकों को हवालात में बंद कर दिया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों का मेडिकल कराने के बाद चालान कर दिया है। दोनों युवक हापुड़ के रहने वाले हैं।