फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लॉटर हाउस के विरोध में अनशन पर बैठे संत की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Thu, 12 Dec 2019 07:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर(रुड़की)

सार

  • मंगलौर में स्लॉटर हाउस के विरोध में लक्सर में अनशन कर रहे हैं संत 
  • डॉक्टरी जांच में संत का ब्लड प्रेशर बहुत बढ़ा मिला
     
विज्ञापन
अनशन पर बैठे संत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्लॉटर हॉउस के विरोध में अनशन पर बैठे दो संतों में से एक संत की हालत बुधवार की देर रात बिगड़ गई। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संत को हरिद्वार जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


मंगलौर में स्लॉटर हाउस के निर्माण का मामला तूल पकड़े हुए है। लक्सर ट्रक यूनियन कार्यालय पर संत बीते 10 से आंदोलन कर रहे हैं। बुधवार की देर रात अनशन पर बैठे मुजफ्फरनगर के पुरकाजी (उत्तर प्रदेश) स्थित शेरपुर शिव मंदिर के संत नागेश्वर गिरी महाराज की तबीयत बिगड़ गई। इसकी जानकारी जैसे ही एसडीएम पूरण सिंह राणा को लगी तो उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। 

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा, कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी और एसएसआई अभिनव शर्मा मौके पर पहुंचे। संत के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया तो उनका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ा हुआ था। इसेे देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल अस्पताल में हरिद्वार जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया। 
विज्ञापन


उधर, अनशनस्थल पर संतों का अनशन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। नागा बाबा फूल गिरी महाराज, बालावाली गंगा घाट के संत लोकेंद्र गिरी महाराज अनशन पर रहे। पथरी क्षेत्र के गोविंदगढ़ निवासी ब्रह्म सिंह चौहान उनके समर्थन में अनशन पर बैठे। संतों ने एक बार फिर साफ किया कि जब तक स्लॉटर हाउस निर्माण बंद किए जाने का आदेश मिलने तक अनशन जारी रहेगा। 

एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि अनशन पर बैठे संत नागेश्वर गिरी महाराज का स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी उन्हें मिली थी। इस पर उन्होंने नायब तहसीलदार मंगेश त्यागी, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा व पुलिस टीम को मौके पर भेजा था। उनके द्वारा संत बाबा कोअस्पताल में भर्ती करने के लिए कहा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें