फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: नशे में धुत्त महिला ने पुलिस चौकी के सामने किया हंगामा, पुलिसकर्मियों से की गाली-गलौज

Sun, 02 Sep 2018 02:12 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : demo pic
विज्ञापन

नशे  की हालत में एक महिला ने पुलिस चौकी के सामने जमकर हंगामा किया। इस दौरान महिला को शांत करने में पुलिस के पसीने छूट गए। बाद में युवती को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


मामला शुक्रवार देर रात का है। जानकारी के मुताबिक, एक युवती चौकी के सामने एक रिक्शा वाले से झगड़ रही थी। इतना ही नहीं रिक्शा में बैठी महिला से भी उसने गाली-गलौज कर डाली।

तभी चौकी में तैनात कांस्टेबल आशीष मौके पर पहुंचे और उस महिला को समझाने का प्रयास किया। लेकिन महिला नहीं मानी और पुलिसकर्मियों को भी गाली गलौज करने लगी। साथ ही वहां रखी चीजें भी तोड़ने लगी। जानकारी के अनुसार, महिला ने उनके साथ अभद्रता भी की।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

Jail
इस दौरान महिला को समझाने के लिए महिला कांस्टेबल बुलाई गई। लेकिन महिला ने उनकी बात भी नहीं मानी। इसके बाद महिला पुलिस कर्मियों की मदद से उक्त महिला को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद महिला का दून अस्पताल में मेडिकल कराया गया।

पुलिसकर्मियों के अनुसार, महिला पर रिक्शा चालक व उसकी पत्नी से मारपीट करने, पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाने के संबंध में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें