फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने लेफ्टिनेंट कर्नल की पत्नी से की बदसलूकी, दो सिपाही निलंबित

Sun, 24 Feb 2019 10:06 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पायल पटवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नशे में धुत पुलिस कर्मियों द्वारा लेफ्टिनेंट कर्नल की पत्नी के साथ बदसलूकी करने के आरोप में दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं दो के खिलाफ जांच की जा रही है। मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है।

विज्ञापन


मामला नेहरू कॉलोनी पुलिस थाना का है। जहां शुक्रवार की रात लेफ्टिनेंट कर्नल आशीष पटवाल की पत्नी पायल पटवाल से नशे में धुत पुलिस कर्मियों ने बदसलूकी। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस विभाग के बड़े अधिकारियों से की। जिसके बाद दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है और दो के खिलाफ जांच चल रही है। 

Trending Videos
विज्ञापन

ड्राइवर के साथ मारपीट भी की

आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने पायल के ड्राइवर के साथ मारपीट भी की।  बताया जा रहा है कि जब यह घटना हुई तब मौके पर एक दर्जन से ज्यादा पुलिस कर्मी मौजूद थे। घटना की सूचना पाकर एक पत्रकार भी थाने पहुंचे, उनके साथ भी मारपीट की गई।
 
शुक्रवार रात नेहरू कॉलोनी से रिस्पना पुल तक इस मामले के बाद हंगामा जारी रहा। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने इस की खबर तक नहीं ली।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें