घटनास्थल पर ही पुलिस को हत्याकांड में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि नशेड़ी प्रवृति के लोगों का सब्जी विक्रेता के पास आना जाना था। शनिवार को उसका कुछ युवकों से विवाद भी हुआ था।
वह उससे पैसे की मांग कर रहे थे। जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा है जबकि उसका दूसरा साथी फरार है। हालांकि अभी पुलिस पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने से बच रही है।
पहले भी हुआ था विवाद
सब्जी विक्रेता नंदू का कामकाज ठीक ठाक चल रहा था। उसका एक ई रिक्शा भी खरीदा था और किराये पर दिया हुआ है। नंदू की शादी नहीं हुई थी। छह माह पूर्व भी नंदू का कुछ युवकों से विवाद हुआ था। तब उसने मायापुर पुलिस चौकी में शिकायत की थी।
आसपास नशेड़ियों का जमावड़ा
पूरे ऋषिकुल क्षेत्र में नशेड़ियों का कब्जा है। केवल नंदू की ही नहीं बल्कि कई फल सब्जी की दुकानों पर इस तरह के नशेड़ी मंडराते हं। चाय और ढाबे भी दिन छिपते ही मयखाने में बदल जाते हैं। पान के खोखों में भी असामाजिक तत्व जमा होने लगते है।