फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में धोखे से दूल्हे के चाचा ने गटका कीटनाशक, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Sun, 12 May 2019 09:49 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

चंपावत में डिग्डई ग्राम पंचायत के खुनाड़ी गांव में भतीजे की शादी के बाद महिला संगीत के आयोजन के दौरान शराब के धोखे में कीटनाशक गटकने से बुजुर्ग की मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात खुनाड़ी गांव निवासी बंशीधर खर्कवाल (65) पुत्र श्रीधर खर्कवाल ने शराब के नशे में धोखे से घर में रखा कीटनाशक गटक लिया। बंशीधर के भतीजे पंकज खर्कवाल की दो दिन पूर्व शादी हुई थी। शुक्रवार को घर में महिला संगीत का आयोजन था। इस दौरान बंशीधर ने शराब पी थी।

नशे में होने की वजह से बंशीधर ने घर में रखा कीटनाशक शराब समझ कर गटक लिया। हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बंशीधर की मौत से घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद गांव के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें