बेटियों से मारपीट का पता चलने पर पड़ोसी जब सुनील के घर पहुंचे तो वह गायब था। तलाश करने पर घर से 100 मीटर दूर वह बेसुध पड़ा मिला। उसकी सांसें थम चुकीं थीं। घटनास्थल पर जहरीले पदार्थ की शीशी पड़ी थी। पड़ोसियों ने राजस्व पुलिस को सूचना दी तो मंगलवार दोपहर पटवारी ललित जैड़ा ने ग्रामवासियों और परिजनों से घटना की जानकारी ली।
पटवारी ने बताया कि मौत की वजह पारिवारिक विवाद लग रही है। सुनील शराब पीकर घर में झगड़ा करता था। घटना से पहले वह शादी समारोह से आया था। सुनील की मां नदी देवी और बेटा अक्षय कुमार (8) गांव में किसी शादी समारोह में गए थे।
मासूम बच्चों का क्या होगा
सुनील की तीन मासूम बेटियों और एक बेटे को रोता देख हर कोई रो पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि अब इन मासूम बच्चों को कौन पालेगा। ज्येष्ठ प्रमुख जीवन सिंह बर्गली, ग्राम प्रधान बालम सिंह बर्गली, गुनियालेख प्रधान संजय पांडे मां नदी देवी को सांत्वना दे रहे थे।
भाई रुद्रपुर में नौकरी करता है
सुनील का छोटा भाई जगदीश अविवाहित है। वह रुद्रपुर में एक फैक्ट्री में नौकरी करता है।
गुस्से में आकर सब कुछ बर्बाद कर दिया
मां नदी देवी का रो रोकर बुरा हाल है। उसने कहा कि बेटा ऐसा तो नहीं था। वह उसकी तबियत का ख्याल रखता था। हो सकता है कि पत्नी की जान चले जाने की डर से उसने भी घातक कदम उठा लिया हो।
प्रथम दृष्टया सुनील द्वारा अपनी पत्नी को लाठी डंडों से पीटकर मार डालने और घर से सौ मीटर दूर जाकर जहर खाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। राजस्व पुलिस मामले की जांच कर रही।
-नवाजिश खलिक, तहसीलदार