फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 10 हजार का इनामी ड्रग्स तस्कर दुबई से लौटकर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम नगर पुलिस ने 10 हजार के इनामी ड्रग्स तस्कर हम्माद अली (26) को सोमवार दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्त में ले लिया। उससे ड्रग्स खरीदने वाले तीन आरोपी पिछले साल पकड़े गए थे। तब से पुलिस को हम्माद की तलाश थी।
विज्ञापन

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी था, जिसके आधार पर इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से जानकारी मिली कि हम्माद अली दुबई से आया है, जिसे हिरासत में लिया गया है। सूचना पर पुलिस टीम ने दिल्ली जाकर आरोपी को गिरफ्त में ले लिया।
हम्माद ने पूछताछ में बताया है कि वह रजत भाटिया, क्रिश गिरोठी और शिवम अरोड़ा का पुराना दोस्त है, जिन्हें वह उनकी मांग के अनुसार एलएसडी व स्मैक कोरियर के माध्यम से भेजता था। कीमत यूपीआई के जरिये अपने खाते में लेता था। आरोपी सहारनपुर के जिला आलमपुरा का रहने वाला है। उसके तीनों साथी 28 अप्रैल 2024 को गिरफ्तार किए गए थे। उनके पास से 43 ग्राम एलएसडी और छह ग्राम स्मैक बरामद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें