संचालक अपने घर से कर रहा था दवाओं की तस्करी और बिक्री
इसके बाद कोतवाली पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती और पुलिस टीम मालवीय नगर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर पहुंची। पुलिस को मेडिकल स्टोर संचालक के नशीली दवा बेचने की सूचना मिली थी। हालांकि चार महीने पहले ड्रग इंस्पेक्टर ने इसी मेडिकल स्टोर में छापेमारी की थी। लेकिन तब ड्रग कंट्रोल विभाग को मेडिकल स्टोर में स्टॉक से अतिरिक्त कोई नारकोटिक्स ड्रग नहीं मिली थी। लेकिन इस बार पुलिस को पुख्ता सूचना थी कि मेडिकल स्टोर संचालक अपने घर से दवाओं की तस्करी और बिक्री कर रहा है।
ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ देव हेल्थ केयर संचालक राहुल देव के मालवीय नगर की गली नंबर एक स्थित घर में पहुंचीं। मेडिकल स्टोर संचालक के घर से टीम ने 24 हजार नशीली दवाई और कैप्सूल (अल्प्राजोलम और ट्रामाडोल) बरामद की।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्होंने बरामद हुई दवाओं को अपने कब्जे में ले लिया। बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक स्वयं फार्मासिस्ट है और लंबे समय से नारकोटिक्स ड्रग्स की तस्करी और बिक्री का काम कर रहा है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी राहुल देव के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ें...बुजुर्ग को दी खौफनाक मौत: घर लौटी बेटी तो मां की हालत देख पैरों तले खिसक गई जमीन, प्रॉपर्टी बनी वारदात की वजह
मालवीय नगर में एक मेडिकल स्टोर संचालक के नशीली दवा की तस्करी और बिक्री करने की सूचना मिली थी। ड्रग कंट्रोल विभाग के साथ मेडिकल स्टोर संचालक के घर में छापामारी की गई। मेडिकल स्टोर संचालक के घर से 24 हजार नशे के कैप्सूल गोली बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
-डीसी ढौंडियाल, सीओ ऋषिकेश