नशा मुक्ति अभियान में केंद्र सरकार से मदद की दरकार
स्वास्थ्य सचिव ने केंद्रीय टीम को राज्य में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा और एड्स मुक्त उत्तराखंड को लेकर युद्वस्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसमें राज्य को केंद्र के सहयोग की जरूरत है। केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस पर सहमति जताई है।
कोरोनेशन अस्पताल में शीघ्र होगी संपूर्ण सुरक्षा केंद्र की स्थापना
जिला अस्पताल कोरोनेशन में शीघ्र संपूर्ण सुरक्षा केंद्र की स्थापना होगी। यह केंद्र सिंगल विंडो सिस्टम के तहत कार्य करेगा। इसमें एचआईवी के साथ हेपेटाइटिस, टीबी व अन्य गंभीर बीमारियों का भी इलाज हो सकेगा। अभी तक इस तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इस केंद्र में मरीजों की काउसंलिग होगी। इसके साथ ही मरीजों के मानसिक, सामाजिक सुरक्षा के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रम स्थापित होंगे। नाको ने इसकी स्वीकृति दे दी है। कार्ययोजना की सहमति मिलते ही शीघ्र कार्य शुरू हो जाएगा।
नशा लेने वाले और एड्स मरीजों की हो नियमित काउंसलिंग
केंद्र से आई नाको की टीम ने देहरादून और हरिद्वार जनपद स्थित ओएसटी सेंटरों का निरीक्षण करने के साथ जरूरी दिशा निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हरिद्वार में जिला कारागार और जिला क्षय रोग अस्पताल परिसर स्थित केंद्र का निरीक्षण किया। टीम ने नशा लेने वाले लोगों व मरीजों की काउंसलिंग अनिवार्य करने पर जोर दिया। इसके साथ ही एड्स मरीजों की भी नियमित काउंसलिंग के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बेमौसम बारिश ने मेहनत पर फेरा पानी, गेहूं की बबार्द हुई फसल देखकर आंखों से छलका महिला का दर्द