फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: शादी तैयारियों में लगे परिजन, सुबह दूल्हा मिला गायब, बेटे के लिए थाने पहुंची मां ने सुनाई आपबीती

Fri, 05 May 2023 01:21 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल)

सार

शादी के दिन दूल्हा अचानक गायब हो गया तो परिजन पहले आसपास ही ढूंढने लगे, लेकिन घंटों तक जब पता नहीं चला तो परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाबर क्षेत्र के अंतर्गत नींबूचौड़ में शादी के दिन दूल्हे के गायब होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों की ने एक महिला पर संदेह जताया है। दूल्हे की मां ने बुधवार सुबह कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके बेटे की शादी बिजनौर जिले के एक गांव में तय हुई है। मंगलवार शाम को न्यूतेर (अतिथि सत्कार का दिन) था। कार्यक्रम के उपरांत बाद सभी लोग सो गए थे। बुधवार सुबह जब परिजन उठे तो बेटा घर से गायब था। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है।

उन्हाेंने बताया कि बलभद्रपुर निवासी एक महिला उनके बेटे से काफी दिनों से पैसों की मांग कर रही थी। पैसा नहीं देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी। इसके चलते वह काफी परेशान था। उन्होंने कहा कि बेटे ने न्यूतेर के दिन ही परिजनों को यह बात बताई थी। परिजनों का आरोप है कि महिला भी अपने घर पर नहीं है। उन्हाेंने महिला पर बेटे को गायब करने का आरोप लगाया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार की मिली है लोकेशन

मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। दूल्हे की लोकेशन हरिद्वार में मिली है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने बताया कि कुछ रिश्तेदार भी दूल्हे की तलाश में हरिद्वार और संभावित स्थलों के लिए रवाना हुए हैं। - जगमोहन रमोला, एसएसआई 

ये भी पढ़ें...Uniform Civil Code:  उत्तराखंड में सभी धर्मों में महिलाओं के लिए संपत्ति का अधिकार देने की तैयारी, ये भी चर्चा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें