फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब देहरादून में अवैध निर्माण रोकेगा ड्रोन

Thu, 03 Mar 2016 04:22 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार से अगर देहरादून के आसमान में आपको ड्रोन मंडराता दिखाई दे, तो चौंकियेग नहीं। दरअसल, एमडीडीए ट्रायल के तौर पर अगले एक माह दून में ड्रोन का इस्तेमाल करेगा। इसके जरिये अवैध निर्माण कार्यों पर नजर रखी जाएगी। इजराइली कंपनी ने प्राधिकरण को एक माह के फ्री ट्रायल के लिए ड्रोन उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन


एमडीडीए ने कुछ समय पहले अवैध निर्माण कार्यों पर नजर रखने को ड्रोन खरीदने की कवायद शुरू की थी। हालांकि खुद प्राधिकरण के अधिकारियों ने इस खरीद पर सवाल उठाए थे।

हालांकि घूसकांड के बाद एमडीडीए ने फील्ड सुपरवाइजरों और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को दफ्तर से अटैच कर दिया। जिससे अवैध निर्माण पर नजर रखने वाले कर्मचारियों की कमी हो गई। अब इस समस्या से निपटने को एमडीडीए गंभीरता से ड्रोन के विकल्प पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को इजराइली कंपनी ने एमडीडीए उपाध्यक्ष आर मीनाक्षी सुंदरम समेत अन्य अधिकारियों के सामने डेमो दिया। उन्होंने बताया कि अत्याधुनिक ड्रोन में तमाम तकनीकें मौजूद हैं।

इसके जरिये यदि लंबाई चौड़ाई और क्षेत्रफल निश्चित कर दिया जाए तो वह उसकी सटीक माप के फोटो ले सकता है। इससे अवैध निर्माण तुरंत चिन्हित हो सकेगा। इसके अलावा भवनों के क्षेत्रफल और उसके आधार पर टैक्स का एसेसमेंट भी आसानी से हो सकेगा।

फिलहाल कंपनी ने एक माह तक ट्रायल के लिए ड्रोन उपलब्ध कराया है। इसके साथ उनकी टेक्निकल टीम भी रहेगी जो हमारे कर्मियों को ट्रेनिंग देगी। ट्रायल के रिजल्ट के आधार पर इसकी खरीद पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

- आर मीनाक्षी सुंदरम, उपाध्यक्ष, एमडीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें