तीन से पांच लाख रुपये का पुरस्कार
उत्तराखंड देवभूमि द्रोणाचार्य पुरस्कार खेल प्रशिक्षक को दिया जाता है। पुरस्कार के रूप में प्रशिक्षक को तीन लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है, जबकि उत्तराखंड देवभूमि खेल रत्न और लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए चयनित खिलाड़ी को पुरस्कार के रूप में पांच-पांच लाख की धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश, बर्फबारी से पारा धड़ाम, ठिठुरे लोग, इन जगहों पर ऑरेंज अलर्ट
हाईपावर कमेटी करती है चयन
इन पुरस्कारों के लिए खेल मंत्री की अध्यक्षता में गठित हाईपावर कमेटी खिलाड़ी और प्रशिक्षक का चयन करती है। कमेटी में खेल सचिव, निदेशक, विभाग का वरिष्ठ अधिकारी एवं एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल होता है।