ऋषिकेश-चंबा हाईवे पर रजाखेत से देहरादून बारात से लौट रही एक कार ताछला के पास अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि एक बच्चा सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी नरेंद्रनगर में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर जौलीग्रांट रेफर किया गया है। प्रतापनगर के रजाखेत में शादी में शामिल होने के बाद देहरादून लौट रही एक स्विफ्ट कार रविवार अपराह्न साढ़े तीन बजे चंबा-ऋषिकेश हाइवे पर ताछला के पास अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।