फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं रहेगी टोल प्लाजा पर रुकने की टेंशन, ऐसा करने पर खुद ही कट जाएगा पैसा

Sun, 12 Nov 2017 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर टोल प्लाजा के जाम में फसने की टेंशन अब नहीं होगी। ऐसा करने से टोल प्लाजा से गुजरते ही टैक्स का पैसा खुद ही आपके एकाउंट से कट जाएगा।
विज्ञापन


किच्छा टोल प्लाजा में वाहनों के जाम और उनसे होने वाले प्रदूषण के मद्देनजर व्यावसायिक वाहनों में फास्ट टैग डिवाइस लगाना अनिवार्य किया जा रहा है। एक दिसंबर से कंपनी या डीलर डिवाइस लगे वाहनों को ही बेचेगा। टोल प्लाजा आते ही डिवाइस से खुद ब खुद ही टोल शुल्क कट जाएगा और वाहन को टोल चुकाने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

टोल प्लाजा में टोल के लिए वाहनों की कतारों से जाम लगना आम है। जाम में खड़ी गाड़ियां स्टार्ट रहने की वजह से प्रदूषण भी बढ़ता है। इससे पेट्रोल के साथ ही लोगों का समय भी खर्च होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी को देखते हुए सरकार वाहनों में फास्ट टैग डिवाइस लगाना अनिवार्य करने जा रही है। एआरटीओ प्रशासन नंदकिशोर ने बताया कि टोल प्लाजा में अनावश्यक जाम, प्रदूषण को देखते हुए एक दिसंबर से सभी नए व्यावसायिक वाहनों में डिवाइस लगाना अनिवार्य होगा।

डिवाइस में लगी चिप को मोबाइल नंबर की तरह ही रिचार्ज करना पड़ेगा। जैसे ही गाड़ी टोल प्लाजा के पास पहुंचेगी तो वहां लगी मशीन से चिप खुद ही जुड़ जाएगी और चिप से टोल शुल्क कट जाएगा। इस व्यवस्था के चलते चालक को अपना वाहन टोल प्लाजा में रोकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

अभी टोल टैक्स वसूलने की मैनुअल व्यवस्था होने से टोल प्लाजा में जाम की स्थिति बनी रहती है। बताया कि अभी नए वाहनों में ही डिवाइस लगाने संबंधी आदेश हैं। नए वाहनों में डिवाइस कंपनी या डीलर लगाएंगे। पुराने वाहन वाले भी डिवाइस को लगा सकते हैं, लेकिन यह डिवाइस पुराने वाहनों के लिए कहां मिलेगी यह तय नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें