फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी को बचाने में बस के अगले टायर निकले सड़क से बाहर, खाई में लटकी बस

Wed, 07 Jun 2017 08:16 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बड़कोट(उत्तरकाशी)
विज्ञापन
bus - फोटो : demo pic
विज्ञापन
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर छटांगा के पास स्कूटी को बचाने के चक्कर में एक यात्रा बस के अगले टायर सड़क से बाहर निकल गए और बस खाई में लटक गई। 
विज्ञापन


बस में करीब 35 से 40 के बीच यात्री सवार थे जो राजस्थान से चारधाम यात्रा के लिए यहां पहुंचे थे। जबकि गाड़ी मार्ग के बीच में फंसने के कारण यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग करीब दो घंटे तक बाधित रहा। 

दरअसल सुबह आठ बजे एक यात्रा बस यमुनोत्री की तरफ जा रही थी कि तभी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में छटांगा के पास सामने से आ रही स्कूटी को बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने बस को बाहर की ओर निकाल दिया। इतने में गाड़ी के अगले टायर सड़क से बाहर की ओर लटक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइवर ने बचाई कईयो की जान

char dham yatra - फोटो : file photo
ड्राइवर ने सूझबूझ कर परिचय देते हुए ब्रेक लगाये। जिससे बस का चेसिस जमीन पर लग गया और बस वहीं पर रुक गई। जिससे बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।

लेकिन गाड़ी के बीच में फंसे होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग दो घंटे बंद रहा। इसके बाद जेसीबी मशीन मंगाई गई। मशीन की सहायता से गाड़ी को पीछे खींचा गया। इसके बाद करीब 10 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग यमुनोत्री खुल पाया। बस में सवार सभी यात्री राजस्थान के थे जो चारधाम यात्रा के तहत सबसे पहले यमुनोत्री धाम जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर बस चालक बीच में गाड़ी को रोकता तो स्कूटी को चालक बस से टकराता जिससे उसकी मौत भी हो सकती थी। जबकि दूसरी तरफ अगर बस सड़क से बाहर उतर जाती तो बस में बैठे यात्रियों के साथ नीचे आवासी मकान को खतरा होने के साथ ही भवनों में रह रहे लोगों को भी जानमाल का खतरा होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें