फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने बनाई ऐसी साइकिल जो बाइक को देगी टक्कर, खासियत जानेंगे तो कहेंगे वाह

Wed, 07 Jun 2017 08:16 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
bicycle - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दुनिया को पर्यावरण से बचाने के लिए छात्रों ने एक करिश्मा कर दिखाया है। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के छात्रों ने सौर ऊर्जा से चलने वाली ईको-फ्रेंडली साइकिल तैयार की है।
विज्ञापन


विवि के मैकेनिक इंजीनियरिंग के छात्रों ने ईको फ्रेंडली यह साइकिल पेट्रोल से चलने वाली बाइक के समान ही सड़कों पर दौड़ेगी। लेकिन यह साइकिल सौर ऊर्जा से चलेगी।

विवि के प्रो. डॉ. अनादि मिश्रा के साथ विकास मौर्य, शिवानी मोंग्स, आरती बिष्ट व सोमेश लोहानी ने सौर ऊर्जा से चलने वाली साइकिल तैयार की है। इस प्रयोग में एचओडी डॉ. सीपी गोथ और दूसरे प्रोफसर्स की भी मदद ली गई। इसे तैयार करने में करीब एक महीने का समय लगा।
विज्ञापन


विकास ने बताया कि यह साइकिल तैयार करने में 17 हजार रुपए की लागत लगी है। बड़े स्तर पर साइकिल तैयार करने पर इसकी कीमत और कम हो जाएगी। विकास साइकिल को मोडीफाई करने के बाद पेटेंट कराएंगे।
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता को कम करेगी साइकिल

Petrol
साइकिल बनाने में 12 वोल्ट की चार बैटरी, एक 350 वाट का ब्रुश मोटर, गति नियंत्रण के लिए स्कूटी के समान एक्सीलरेटर एवं बैटरी चार्ज करने के लिए 20 वाट के दो सोलर पैनल लगाए हैं।

पर्यावरण के लिए बेहद मुफीद मानी जा रही साइकिल सड़कों पर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। विकास ने बताया कि 15 से 20 डिग्री की चढ़ाई में भी चलने में यह सक्षम है। 

विकास व उनके साथियों ने कहा कि यह साइकिल पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता को कम करेगी। इसके चलते वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। जिस तरह ई-रिक्शा चलने लगे हैं, यह बेहद अच्छा है। अगर इसे भी सौर ऊर्जा से जोड़ दिया जाए, तो बिजली की भी बचत हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें