फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून : शहर में लड़खड़ाई पेयजल व्यवस्था, लोग परेशान

Sat, 03 Jul 2021 02:12 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पेयजल की इस समस्या का पूरा ठीकरा जलसंस्थान बिजली विभाग पर फोड़ रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के कई क्षेत्रों में विगत पांच-छह दिनों से लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। शहर के पटेल रोड, फालतू लाइन, सुभाष रोड, रेसकोर्स, आराघर, घोसी गली, कहचरी रोड, चंदरनगर, ईसी रोड पर पेयजल व्यवस्था बुरी तरह से लड़खड़ाई हुई है।

विज्ञापन


कहीं, सुबह तो कहीं शाम को पानी की किल्लत हो रही है। पानी आ भी रहा है तो लो प्रेशर से, जिससे लोगों की टंकियां और ग्राउंड टैंक नहीं भर पा रहे हैं। वहीं पेयजल की इस समस्या का पूरा ठीकरा जलसंस्थान बिजली विभाग पर फोड़ रहा है।

जलसंस्थान का कहना है कि पटेल रोड बिजलीघर से जुडे़ सर्वे चौक, धर्मपुर आदि पंम्पिग स्टेशनों को बिजली की पूरी वोल्टेज नहीं मिल रही। वोल्टेज के कारण पंप ओवरहेड टैंक तक पानी नहीं फेंक रहा।
विज्ञापन


जेई अजय वर्मा ने कहा कि इस संबंध में बिजलीघर से बातचीत की गई तो उन्होंने बिजली घर में कुछ काम करने की बात कही। कहा कि पूरी वोल्टेज मिलने के साथ समस्या का समाधान हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें