फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूंगा पेयजल योजना से दूर होगी पेयजल किल्लत

विज्ञापन
डूंगा पेयजल योजना के निर्माण से पूर्व भूमि पूजन करते विधायक सहदेव पुंडीर। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
नाबार्ड से वित्त पोषित डूंगा पेयजल योजना का शुभारंभ सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने किया। उन्होंने कहा कि योजना के निर्माण में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। जरूरत पड़ी तो जिला योजना से भी जल संस्थान को बजट उपलब्ध कराया जाएगा। योजना का कार्य शुरू होने पर क्षेत्रीय लोगों ने विधायक का आभार जताया।
विज्ञापन

विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि प्रत्येक परिवार को शुद्ध जल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। एसडीओ एपी सिंह ने बताया कि योजना निर्माण के लिए 32 लाख 64 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं। निर्माण कार्य पूरा होने से मांडूवाला, अपर सुद्धोवाला के साथ ही तिब्बती कालोनी में पेयजल किल्लत दूर हो जाएगी। मांडूवाला पुल के समीप स्रोत पर आरसीसी टैंक के साथ ही फिल्टर चैंबर बनाया जाएगा। बूस्टर पंप से पानी को पंप कर स्टोरेज टैंक तक पहुंचाया जाएगा। जहां से पानी का वितरण किया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य खेमलता नेगी, डीपीसी सदस्य यशपाल नेगी, सुखदेव फरस्वाण, प्रधान संदेश कुमरा, प्रिया गुलेरिया, अमर सिंह कंडवाल, प्रदीप यादव, प्रदीप पंवार, रमा देवी, निर्मला देवी, रजनीश, माया पंत, अनूप सेमवाल आदि मौजूद रहे। योजना के निर्माण के लिए मांडूवाला निवासी देवेंद्र थपलियाल ने भूमि दान में दी है। विधायक, विभागीय अधिकारियों के साथ ही क्षेत्रीय लोगों ने भी देवेंद्र का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें