फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. मुकेश चौहान बने प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नवगठित कार्यकारिणी में डॉ. मुकेश चौहान को प्रदेश अध्यक्ष, डॉ. आदर्श शर्मा को महासचिव, डॉ. गणेश मेवाड़ी को उपाध्यक्ष, डॉ. एसपी डोभाल को कोषाध्यक्ष, डॉ. बीएल आर्य को सचिव, डॉ. संजीव सिंह राणा को संयुक्त सचिव, डॉ. मेहरबान सिंह रावत, डॉ. हरीश चंद्र पाठक, डॉ. राजेंद्र सिंह नेगी, डॉ. संजय मेहता और डॉ. निशा शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष व राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी को एसोसिएशन का संरक्षक मनोनीत किया गया। दूसरी ओर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. केपीएस चौहान ने कहा कि एसोसिएशन का 31वां स्थापना दिवस समारोह देहरादून में 11 जनवरी 2020 को मनाया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। जबकि, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष व राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी समेत कई अन्य अतिथि भी उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें