फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव के लिए अंतिम दिन 36 ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी ऑटोनामस कॉलेज छात्र संघ चुनाव
विज्ञापन

37 प्रत्याशियों ने करवाया नामांकन, एक रद्द
-- आज साढ़े 10 बजे तक स्थिति होगी साफ, 11 बजे जारी होगी फाइनल लिस्ट

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
पीजी ऑटोनामस कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में 37 प्रत्याशियों ने नामांकन किए। सभी पदों पर दो-दो और महासचिव पद पर तीन उम्मीदवार और कार्यकारिणी सदस्य के लिए 24 प्रत्याशी अभी तक चुनाव मैदान में हैं। मंगलवार को सुबह साढ़े 10 बजे तक नाम वापसी और उसके बाद 11 बजे प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट मुख्य चुनाव अधिकारी जारी करेंगे। इसके साथ ही कॉलेज में चुनावी दंगल की तस्वीर भी साफ हो जाएगी।
सोमवार को महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर छात्र संगठनों के 36 प्रत्याशियों ने नामांकन करवाया। दोपहर दो बजे तक नामांकन के बाद चार बजे प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। जिनमें एबीवीपी से अध्यक्ष पद के लिए विजय जुगरान और एनएसयूआई समर्थित प्रत्याशी शिवम भारद्वाज, उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई से अजय कुमार जायसवाल व एबीवीपी से हर्ष कुमार, महासचिव के लिए एबीवीपी से शिखर मिश्रा और आर्यन ग्रुप से शिवम भंडारी, सहसचिव के लिए एनएसयूआई से अशोक सिलस्वाल व एबीवीपी से कार्तिक शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर एबीवीपी से मीनाक्षी चौहान और एनएसयूआई से निकिता पंत, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) पद पर एनएसयूआई के अमन शर्मा और एबीवीपी से रविकुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

कार्यकारिणी सदस्य के लिए 25 छात्र-छात्राओं ने पर्चा दाखिल किया। इनमें बीए की छात्रा दीक्षा का नामांकन पत्र कम उम्र होने की वजह से रद्द कर दिया। महासचिव पद के लिए एनएसयूआई प्रत्याशी इमरान खान ने बीते शनिवार को ही नामांकन कर चुके हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. एमपी नगवाल ने बताया कि कुल 37 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। मंगलवार सुबह साढ़े बजे तक का वक्त नाम वापसी के लिए निर्धारित किया गया है। 11 बजे के बाद चुनाव संचालन समिति की ओर से अंतिम सूची जारी की जाएगी।

कॉलेज में मौजूद रहा पुलिस बल
छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि को देखते हुए कॉलेज में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चौकस रही। भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को मेन गेट और कॉलेज कैंपस में तैनात किया गया। नामांकन में हुड़दंग और अव्यवस्था न हो, इसके लिए एसडीएम हर गिरि भी मौजूद रहे। बताया कि कॉलेज में 25 अगस्त को होने वाले चुनाव के लिए पुलिस को अतिरिक्त तैयारियां करने के लिए कहा है।

छात्र प्रत्याशियों को दी गई नसीहत
कॉलेज में चुनाव के लिए नामांकन के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी डा. एमपी नगवाल ने प्रत्याशियों को आचार संहिता का पालन करने के लिए कहा। उन्हें लिंगदोह समिति की सिफारिशों की जानकारी भी दी। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही। छात्र और छात्राओं को हुड़दंग न मचाने और शांतिपूर्वक चुनावी प्रचार करने की नसीहत दी।
विज्ञापन


एबीवीपी प्रत्याशी ने दिया माफीनामा
एबीवीपी से अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार विजय जुगरान ने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में जारी नोटिस का जवाब सोमवार को दिया। उन्होंने चुनाव संचालन समिति को लिखित हलफनामा देकर माफी मांगी। साथ ही भविष्य में आचार संहिता का उल्लंघन करने पर नामांकन निरस्त करने की बात भी कही। जिस पर समिति ने उनका माफीनामा स्वीकार कर लिया। गौरतलब है कि बीते शानिवार को विजय जुगरान ने शहर में जुलूस निकाला था। वह समर्थकों के साथ जुलूस लेकर कॉलेज के भीतर घुस आए थे। इस दौरान शिक्षकों के साथ समर्थकों की नोकझोंक भी हुई थी। चुनाव संचालन समिति ने इसका संज्ञान लेकर उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें