चारधाम यात्रा के साथ ही सेना के आवागमन में मददगार
मई से लेकर जून तक तो यहां स्थिति बहुत ही खराब हो जाती है और ट्रैफिक रेंगता रहता है। इसे देखते हुए बीआरओ ने यहां डबल लेन गार्डर पुल बनाने की तैयारी की है। यह पुल चारधाम यात्रा के साथ ही सेना के आवागमन में मददगार होगा।
ये भी पढ़ें...Badrinath: युवकों के साथ कहासुनी में दुकानदार ने लाइसेंसी पिस्टल से झोंके फायर, विरोध में धाम में बाजार बंद
11 करोड़ की लागत से बनेगा 85 मीटर स्टील गार्डर पुल
बीआरओ के कमांडर विवेक श्रीवास्तव ने बताया, स्वारीगाड में करीब 11 करोड़ की लागत से 85 मीटर स्टील गार्डर पुल बनाया जाएगा। वन भूमि हस्तांतरण का कुछ पेच होने से पुल की स्वीकृति में कुछ समय लगा, लेकिन अब केंद्र सरकार से वित्तीय स्वीकृति के साथ स्टेज वन में फॉरेस्ट क्लीयरेंस भी मिल गया है। अगले माह अक्तूबर के प्रथम सप्ताह से पुल निर्माण का कार्य शुरू करवाया जाएगा।