फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर बिना हेलमेट सवारी बैठाई तो खैर नहीं

Wed, 01 Oct 2014 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार सुबह घर से निकलते वक्त ख्याल रहे। अगर दोपहिया वाहन पर दो लोग निकल रहे हैं तो दोनों हेलमेट पहनकर चलें।
विज्ञापन


बुधवार से शुरू हो रहे अभियान के तहत सीपीयू और यातायात पुलिस दोनों सवारियों के हेलमेट न पहनने पर कार्रवाई कर सकती है। यातायात पुलिस ने मंगलवार को लोगों को जागरूक करने के लिए बैनर लगे वाहनों से प्रचार भी किया।

हाईकोर्ट के आदेश से लागू है व्यवस्था
पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने हाईकोर्ट नैनीताल के आदेश के तहत बुधवार से दो सवारी के लिए डबल हेलमेट व्यवस्था लागू कर दी है।

अब तक सिर्फ वाहन चालक के लिए हेलमेट अनिवार्य था, लेकिन बुधवार सुबह से पिछली सवारी भी हेलमेट लगाकर चलेगी। इसमें महिलाओं को भी कोई छूट नहीं दी गई है।

पुलिस ने चलाया प्रचार अभियान
अभियान के समर्थन में यातायात पुलिस ने मंगलवार को शहर की सड़कों पर बैनर लगे कई वाहनों से प्रचार किया। बताया गया कि दोनों सवारियों के लिए हेलमेट जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी कानून व्यवस्था राम सिंह मीणा ने पुलिस को सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। एसपी ट्रैफिक प्रदीप राय ने बताया कि उल्लंघन पर कार्रवाई एमवी एक्ट के मुताबिक होगी। जरूरी है कि लोग नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें