फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आज ग्रीनाथॉन में हरियाली के लिए दौड़ेगा दून

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला के 26वें स्थापना दिवस पर आज (रविवार को) मैराथन (ग्रीनाथन-एक कदम पर्यावरण के नाम) का आयोजन होने जा रहा है। यह मैराथन पवेलियन ग्राउंड से शुरू होकर वापस यहीं संपन्न होगी। इसमें प्रतिभाग करने के लिए शहर के विभिन्न उम्र और वर्गों के लोग पवेलियन ग्राउंड पहुंचेंगे। इस मैराथन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

पर्यावरण को समर्पित यह मैराथन पांच किमी लंबी होगी। यह कार्यक्रम सुबह पांच बजे से शुरू होकर 11 बजे तक चलेगा। मैराथन में हर वर्ग और आयु के लोग शामिल होंगे। मैराथन में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसमें आयु वर्ग के हिसाब से नौ विजेताओं को नकद पुरस्कार, मैडल, प्रमाण पत्र और आकर्षक उपहारों से नवाजा जाएगा। सभी प्रतिभागियों के लिए ई-सर्टिफिकेट और जलपान की सुविधा उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम में फिटनेस से जुड़ी गतिविधियां जैसे जुम्बा डांस, पुस-अप्स आदि का भी आयोजन किया जाएगा।
मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले प्रथम 500 प्रतिभागियों को टी-शर्ट प्रदान की जाएगी। टी-शर्ट का वितरण सुबह पांच बजे से किया जाएगा। वहीं, सुबह सात बजे मैराथन शुरू हो जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य स्पाेंसर सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी रहेंगे। जबकि पावर्ड बाई-ओएनजीसी, को-स्पोंसर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, को-स्पोंसर मेक माई कॅरियर अब्रॉड डाट काॅम, हाॅस्पिटायलिटी पार्टनर-होटल क्लार्क क्लैक्सन, स्पोर्ट्स पार्टनर-डेकैथलॉन, फिटनेस पार्टनर-कल्टफिट, एडवेंचर पार्टनर-सरमांग एडवेंचर टूर, रेडियो पार्टनर-रेड एफएम, हैल्थ पार्टनर-कैलाश अस्पताल रहेंगे। वहीं, प्रेरणा इंटरप्राइजेज भी सहयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें