फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की आयुषी को अवॉर्ड हुई इंडो-यूएस फैलोशिप, ऐसा करने वाली बनीं देश की इकलौती छात्रा

Thu, 12 Sep 2019 08:47 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
आयुषी अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देहरादून में दून विश्वविद्यालय की छात्रा आयुषी अरोड़ा को प्रतिष्ठित इंडो यूएस फैलोशिप अवॉर्ड हुई है। यह फैलोशिप हासिल करने वाली आयुषी देश की इकलौती छात्रा है। विवि के स्कूल ऑफ  फिजिकल सांइस की शोध छात्रा आयुषी अरोड़ा को प्रतिष्ठित इंडो-यूएस फैलोशिप से नवाजा गया है।

विज्ञापन


यह फैलोशिप विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध कार्य करने के लिए विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी के क्षेत्र से एक-एक छात्रा को प्रदान की जाती है। इस वर्ष इस फैलोशिप के लिए देश के प्रतिष्ठित शोध संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों से शोधार्थियों ने आवेदन किया, लेकिन दून विवि के रसायन विज्ञान की शोध छात्रा इस सम्मान को प्राप्त करने में सफ ल हुई।

यह फैलोशिप छात्रा को अमेरिका की टैक्सास यूनिवर्सिटी में अपने शोध को आगे बढ़ाने के लिए दी है। रसायन विज्ञान में आयुषी भारत से अकेली ऐसी शोध छात्रा हैं, जिनको एक खुली प्रतियोगिता में राष्ट्रीयस्तर पर इस प्रतिष्ठित फैलोशिप के लिए चुना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस फैलोशिप के तहत छात्रा को 2500 अमेरिकन डॉलर प्रतिमाह, हवाई यात्रा भत्ता, बीमा एवं ऑफिशियल खर्चे के तहत अन्य राशि प्रदान की जाएगी। अब तक यह फैलोशिप सामान्य रूप से आईआईटी या आईआईएससी बंगलूरू जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्र ही प्राप्त करते रहे हैं।

रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि शोध की गुणवत्ता उत्कृष्ट स्तर की हो, इसके लिए विभाग सदैव प्रयासरत रहता है। आयुषी को फैलोशिप मिलने पर निश्चिततौर पर अन्य छात्रों का भी मनोबल बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें