भारत के टॉप 100 विश्वविद्यालयों में जगह बनानी होगी
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि दून विवि ने बहुत सी उपलब्धियों को हासिल किया है। इसमें समर्थ पोर्टल से दाखिले की प्रक्रिया, ई ग्रंथालय का निर्माण, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करना शामिल है। दून विवि को अब भारत के टॉप 100 विश्वविद्यालयों में जगह बनानी होगी। इसके लिए हर तरह की मदद की जाएगी।
सुपर 30 के तहत दून विवि में पढेंगे छात्र
डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि नित्यानंद शोध संस्थान के लिए साढे 23 करोड़, ओपेन थियेटर के लिए 38 लाख, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के लिए छह करोड़ और हॉस्टल के लिए 10 करोड़ रुपये दिए गए हैं। कोई छात्र आईआईटी, आईपीएस या आईएएस बनना चाहता है तो 100 बच्चों को कोचिंग फ्री दी जाएगी। इसमें से 30 छात्र सुपर-30 के तहत दून विवि में पढ़ेंगे।
दून विवि के नाम से बनेगी सड़क
धर्मपुर विधानसभा के विधायक विनोद चमोली ने कहा कि दून विश्वविद्यालय की ख्याति निरंतर बढ़ रही है। माता मंदिर रोड से लेकर मोथरोवाला तक बेहतरीन रोड का निर्माण किया जा रहा है। इसमें दोनों तरफ फुटपाथ बनाए जाएंगे और यह रोड भविष्य में दून विवि के नाम से जानी जाएगी।
पुस्तक विमोचन भी हुआ
सीएम ने स्कूल आफ मैनेजमेंट के शिक्षक डॉ. प्राची पाठक और डॉ. स्मिता त्रिपाठी की ओर से संपादित पुस्तक इंनोवेटिव मैनेजमेंट प्रैक्टिसेस द रोड आहेड और डॉ. आशीष सिन्हा व डॉ. वैशाली की पुस्तक चेंजिंग पैराडाएम्स इन बिजनेस एंड टेक्नोलॉजी का विमोचन भी किया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर एचसी पुरोहित और धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के कुल सचिव डॉ. एमएस मंदरवाल ने किया। कार्यक्रम में 700 से अधिक छात्र और अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रो. आरपी ममगाई, प्रो. हर्ष डोभाल, डॉ. एस एस सुथार, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. रीना सिंह के साथ ही अन्य शिक्षक मौजूद रहे।