doon school new headmaster Matthew Raggett
विश्व स्तर पर अलग पहचान रखने वाले द दून स्कूल को नए हेडमास्टर मिल गए हैं। मैथ्यू रैग्गेट ने स्कूल के 10वें हेड मास्टर के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया।
उन्होंने मंगलवार को यह जिम्मेदारी पूर्व हेड मास्टर पीटर मैकलॉगिन के रिटायर होने के बाद हासिल की। 20 साल के एजुकेशनल कॅरियर के दौरान रैग्गेट ने कई देशों के नामी स्कूलों को अपनी सेवाएं दी हैं।
मूलरूप से इंग्लैंड निवासी मैथ्यू रैग्गेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूकैसल से गणित एवं एप्लाइड फि जिक्स में बीएससी और यूनिवर्सिटी ऑफ वॉरकेस्टर से पीजीसीई इन एजुकेशन किया है।
उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की चार्ल्स स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीएस इन एजुकेशनल लीडरशिप में डिग्री हासिल करने के बाद साल 1995 में बतौर शिक्षक अपने कॅरियर की शुरुआत की। इसके बाद विएना इंटरनेशनल स्कूल और बाद में कनाडा के युनाइटेड वर्ल्ड स्कूल में हेड ऑफ फिजिक्स रहे।
दून स्कूल की जिम्मेदारी संभालने से पहले वह सात साल से जर्मनी के सेकेंडरी स्कूल ऑफ लीपजिग इंटरनेशनल स्कूल में बतौर प्रिंसिपल अपनी सेवाएं दे रहे थे। माउंटेन बाइकिंग और बागवानी के शौकीन मैथ्यू रैग्गेट ने बताया कि उनका मकसद स्कूल को नए आयाम प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में देश विदेश के विशेषज्ञों और संस्कृतियों से रूबरू कराते हुए बच्चों को वैश्विक लिहाज से तैयार करना उनका उद्देश्य है।