समाज की भलाई और उन्नति के लिए संगठित होना पड़ेगा। इसके लिए संगठन को भी मजबूत करना होगा। ये विचार दून रवा राजपूत सभा की बैठक में वक्ताओं ने रखे। हाल ही में पड़ी संगठन की नींव को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों ने आगामी एक वर्ष की कार्ययोजना को भी सदस्यों को बताया। इसके लिए तन, मन और धन से सहयोग करने की अपील भी वक्ताओं ने सदस्यों से की।
चंद्रबनी स्थित एक कैफे में हुई बैठक में संगठन के अध्यक्ष यशपाल सिंह राजपूत ने कहा कि संगठन की अभी शुरुआत हुई है। इसे मजबूत करने में अभी एक वर्ष का समय लग सकता है। इसके लिए जरूरी है कि सभी लोग इसमें सहयोग दें। उन्होंने समय-समय पर संगठन के सदस्यों के परिवारों का सम्मेलन कराने पर भी जोर दिया। ताकि, दून में रह रहे राजपूत समाज के लोग एक दूसरे को जान सकें। अध्यक्ष ने संगठन को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए लोगों से इसमें सहयोग करने की अपील की। इस दौरान सदस्यों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार आर्थिक रूप से मदद करने का आश्वासन भी दिया।
Uttarakhand Weather: सुबह-शाम गिरने लगा तापमान, दिन में धूप कर रही परेशान, 24 के बाद बारिश का अलर्ट
इस दौरान आगामी दिनों में दिवाली सम्मेलन, अगले वर्ष होली मिलन कार्यक्रम आदि की रूपरेखा भी तैयार की गई। इसके अलावा समाज के होनहार बच्चों को सम्मनित करने और हर वर्ष बुजुर्ग लोगों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक में कोषाध्यक्ष बृजेश सिंह राजपूत ने पिछले महीने हुई बैठक का लेखा जोखा सदस्यों के सामने रखा। महासचिव शीषराम राजपूत ने भी लोगों से एक साथ जुड़ने की अपील की। इस दौरान इंस्पेक्टर सुभाष सिंह राठौर, अभिषेक सिंह राजपूत, प्रह्लाद सिंह राजपूत, रामानंद राजपूत, नरेंद्र राजपूत, सुरेंद्र सिंह राजपूत, डॉक्टर सचिन राजपूत आदि उपस्थित रहे।