फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून-नईदिल्ली जनशताब्दी पांच, शताब्दी दो घंटे देरी से हुई रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर मेरठ रेलखंड पर देवबंद के पास रेलवे की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस सुबह पांच बजे के बजाय पांच घंटे देरी से दस बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हो पाई। वहीं, देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस भी दो घंटे देरी से रवाना की गई। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि देवबंद के पास निर्माण कार्यों के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। जनशताब्दी के अलावा देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस भी निर्धारित समय शाम चार बजकर 55 मिनट की जगह शाम छह बजकर 45 पर रवाना हो पाई। उन्होंने बताया कि तीन माह बाद संचालित की जा रही हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस भी चार घंटे की देरी से देहरादून पहुंची। ऐसे में ट्रेन को उसके निर्धारित समय रात दस बजे की जगह रात साढ़े 12 बजे देहरादून से हावड़ा के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें