II
- कांवली रोड के पास स्कूटी का किनारा लगने पर हुआ विवाद
I
I
I
Iस्कूटी का किनारा लगने के बाद हुए विवाद में एक ट्रेनी स्वास्थ्य कर्मी को कुछ लोगों ने पीट दिया। कर्मचारी ड्यूटी खत्म कर कांवली रोड स्थित अपने घर की ओर जा रहा था। आरोप है कि तीन युवकों ने स्वास्थ्य कर्मी को घर तक दौड़ाकर पीटा।
I
I
I
Iजानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर करीब एक बजे दून अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात एक ट्रेनी स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी खत्म कर घर जा रहा था। इस दौरान कांवली रोड के पास उसकी स्कूटी का किनारा एक दूसरी स्कूटी में लग गया। इस पर दूसरी स्कूटी पर सवार तीन युवकों ने स्वास्थ्य कर्मी की पिटाई कर दी। युवकों ने उसे काफी दूर तक रोड पर घसीटा, जिसमें उसके कपड़े फट गए थे। इससे कर्मचारी के पैर और पीठ में चोटें आई हैं। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत करने की बात कही है।I