अपर सचिव की अध्यक्षता में गठित हुई कमेटी
कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए शासन ने पांच सदस्यीय कमेटी गठित की है। अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं शिक्षा रोहित मीणा को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय ने सोमवार को कमेटी गठन के आदेश जारी किए थे। कमेटी कर्मचारियों के मानदेय, समान कार्य-समान वेतन और अन्य मांगों पर विचार कर आगे की कार्रवाई के लिए निर्णय लेगी।
सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर शासन स्तर पर गठित कमेटी की जल्द बैठक होगी। समान कार्य-समान वेतन और अन्य समस्याओं के निराकरण के संबंध में कमेटी जो निर्णय लेगी, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. आशुतोष सयाना, निदेशक, चिकित्सा शिक्षा विभाग उत्तराखंड