फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून अस्पताल ईसीएचएस पैनल में शामिल, पूर्व सैनिकों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। इसके लिए राजकीय दून मेडिकल कॉलेज और क्षेत्रीय केंद्र पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के बीच सोमवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत दून अस्पताल को ईसीएचएस पैनल में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इस पर दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने बताया कि देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को अस्पताल में उपलब्ध विभिन्न विशेषज्ञ सेवाओं, आवश्यक जांच और उपचार की सुविधा मिल सकेगी। जरूरत के अनुसार लाभार्थी विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श भी ले सकेंगे। कहा कि देश की सुरक्षा और सेवा में योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की स्वास्थ्य देखभाल महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ईसीएचएस के साथ हुआ यह समझौता उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं तक बेहतर पहुंच उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। दून मेडिकल कॉलेज और अस्पताल प्रबंधन लाभार्थियों को समय पर बेहतर उपचार और आवश्यक चिकित्सा सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्रीय केंद्र ईसीएचएस के निदेशक कर्नल जितेंद्र कुमार ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान क्षेत्रीय केंद्र ईसीएचएस के संयुक्त निदेशक कर्नल हिमांशु कंडपाल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस बिष्ट, कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष, डॉ. कर्नल सलील गर्ग (सेवानिवृत्त), उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनम्र मित्तल, पीडियाट्रिक्स विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं ईसीएचएस के नोडल अधिकारी डॉ. लेफ्टिनेंट कर्नल कुलदीप कुमार (सेवानिवृत्त) और जनसंपर्क अधिकारी दिनेश रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें