मैनेजमेंट कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (जेट) में देहरादून की बेटियों ने बाजी मारी है।
पढ़ें, देहरादून में हुई नौकरियों की बरसात
राजधानी देहरादून की तीन बेटियों ने परीक्षा में 99 से अधिक परसेंटाइल हासिल की है। पांच जनवरी को आयोजित परीक्षा में दून के 300 परीक्षार्थी बैठे थे। इनमें से 50 ने बेहतर परसेंटाइल प्राप्त की है।
पढ़ें, सालों बाद फेसबुक ने परिवार को किया एक
परीक्षा कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) की तुलना में मुश्किल मानी जाती है। यही वजह है कि इसमें कैट के मुकाबले कम परीक्षार्थी शामिल होते हैं। जेट के जरिये देश के 14 प्रमुख बिजनेस स्कूलों में दाखिले का मौका मिलता है।
ये हैं होनहार
मनप्रीत कौर : 99.45 परसेंटाइल
सोनाली राजपुरोहित : 99.16 परसेंटाइल
ऐश्वर्या बिष्ट : 99.02 परसेंटाइल
पढ़ें, शादी के दिन ली ऐसी शपथ कि हिट हो गई जोड़ी
सागर श्रीवास्तव : 96.34 परसेंटाइल
अभिषेक दास गुप्ता : 88 परसेंटाइल
रिजल्ट आने के बाद अभ्यर्थियों को ग्रुप डिस्कशन की तैयारी में जुट जाना चाहिए। सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर खास तैयारी करें। ज्यादातर ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू इन्हीं से जुड़े होते हैं।
- अमित मित्तल, अकादमिक निदेशक, कॅरियर लांचर