फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून बार एसोसिएशन के चुनावों की तिथि घोषित

Wed, 10 Feb 2016 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून बार एसोसिएशन की चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। चुनाव 24 फरवरी को होंगे और इसी दिन शाम को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इसके लिए नामांकन 16 फरवरी को होंगे।
विज्ञापन


2700 वकील डालेंगे वोट
दून बार एसोसिएशन के सचिव अनिल गांधी ने कहा कि 16 फरवरी को एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक दावेदार नामांकन करा सकेंगे। इसी दिन तीन से पांच बजे तक नाम वापसी होगी। जबकि 24 फरवरी को सुबह साढ़े नौ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक मतदान होगा। मतदान में करीब 2700 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।  

न दावतें होंगी न बैनर और पोस्टर
दून बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार न दावतें होंगी न ही बैनर और पोस्टर लगेंगे। प्रत्याशी इसकी जगह विजिटिंग कार्ड और एसएमएस से चुनाव प्रचार कर सकेंगे। बार कौंसिल ऑफ उत्तराखंड की तर्ज पर दून बार एसोसिएशन के लिए आचार संहिता बनाई गई है। चुनाव आचार संहिता कमेटी के अध्यक्ष एमएम भट्ट ने कहा कि चुनाव में बढ़ते खर्च को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


चुनाव आचार संहिता कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रत्याशी सदस्यों के घर पर व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकेंगे, इसके अलावा वे फोन से संपर्क कर सकते हैं, किसी भी तरह के प्रलोभन एवं दावतों को चुनाव में प्रतिबंधित किया गया है। चुनाव आचार संहिता के लिए दस वकीलों की एक कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी को पूरा अधिकार है कि वे चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर प्रत्याशियों को बार एसोसिएशन का चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर सकेगी।

सदस्य लड़ सकेंगे चुनाव
बार एसोसिएशन के किसी भी पद पर सदस्य चुनाव लड़ सकेंगे, किस पद पर कितने वर्ष वाले सदस्य चुनाव लड़ सकता है यह निर्धारित किया गया है।

मद में नहीं होगा कोई खर्च
चुनाव आचार संहिता समिति के अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव में कोई भी प्रत्याशी इस मद में कोई धनराशि खर्च नहीं कर सकता। शिकायत मिलने पर प्रत्याशी और उसके समर्थक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें