फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव शर्मा बने दून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Wed, 26 Feb 2014 11:24 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजीव शर्मा बंटू सबसे अधिक 952 मत पाकर विजयी रहे। वही सचिव पद पर रघुवीर सिंह कठैत ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। कठैत को 840 मत मिले।
विज्ञापन


होगी चैंबर की व्यवस्था
अध्यक्ष पद पर निर्वाचित राजीव शर्मा ने कहा नये कोर्ट कैंपस में वकीलों के लिए पहले चैंबर की व्यवस्था होगी उसके बाद ही भवन का काम शुरू होगा।

पढ़ें, राहुल बोले, लाएंगे स्वास्थ्य का अधिकार

अब तक नये भवन में चैंबर की व्यवस्था घोषित नहीं हैं, वे अपनी पूरी कार्यकारिणी को साथ लेकर अधिवक्ताओं के हित में काम करेंगे।

कोर्ट में होगा अधिक काम
वहीं बार एसोसिएशन के सचिव के पद पर लगातार दूसरी बार जीत हासिल करने वाले रघुवीर सिंह कठैत ने कहा कि कोर्ट में कम से कम हड़ताल होगी और काम अधिक होगा।

पढ़ें, कैबिनेट फैसला: भरे जाएंगे दस हजार शिक्षकों के पद

कहा कि वकीलों ने दूसरी बार उन पर विश्वास जताया है। वे सेवा के लिए इस पद पर आए हैं। अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए जो भी योजनाएं होंगी सभी को विश्वास में लेकर उन पर काम किया जाएगा।

कार्यकारिणी सदस्यों में ये रहे विजयी
कार्यकारिणी सदस्य टेन प्लस-वीरेंद्र सहगलकार्यकारिणी सदस्य सेवन प्लस-शैलेंद्र कुमारकार्यकारिणी सदस्य फाइव प्लस-ललीत भंडारीकार्यकारिणी सदस्य थ्री प्लस-विनय कुकसालकार्यकारिणी सदस्य थ्री प्लस महिला-वर्तिका त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें