फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एक अप्रैल से डोईवाला टोल प्लाजा पर चुकाने होंगे अधिक दाम, तीन से छह प्रतिशत तक की गई बढ़ोतरी

Mon, 27 Mar 2023 09:42 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

देहरादून जिले में पंजीकृत कॉमर्शियल वाहनों को कुछ श्रेणियों में टोल टैक्स में राहत दी गई है। दून से डोईवाला के बीच चलने वाले सार्वजनिक वाहनों के चालकों, कार-जीप और हल्के कॉमर्शियल वाहनों का टोल टैक्स नहीं बढ़ा है, लेकिन बस और ट्रकों का टोल टैक्स बढ़ गया है।
विज्ञापन
टोल प्लाजा (प्रतीकात्मक) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक अप्रैल से डोईवाला टोल प्लाजा पर लोगों को अधिक दाम चुकाने होंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टोल टैक्स में वाहनों के श्रेणियों के हिसाब से टोल टैक्स में पांच रुपये से 40 रुपये तक बढ़ोतरी कर दी है। कार और जीप का टोल टैक्स 95 रुपये से बढ़ाकर सौ रुपये कर दिया गया है। इसी तरह टोल में तीन से छह प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन


20 किलोमीटर दायरे में रहने वालों के लिए 15 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अभी तक इन्हें 315 रुपये देने पड़ते थे, अब 330 रुपये चुकाने होंगे। हालांकि, जिले के कॉमर्शियल वाहनों को टोल टैक्स में कुछ राहत मिलेगी। देहरादून जिले में पंजीकृत कॉमर्शियल वाहनों को कुछ श्रेणियों में टोल टैक्स में राहत दी गई है। दून से डोईवाला के बीच चलने वाले सार्वजनिक वाहनों के चालकों, कार-जीप और हल्के कॉमर्शियल वाहनों का टोल टैक्स नहीं बढ़ा है, लेकिन बस और ट्रकों का टोल टैक्स बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें...Delhi-Doon Expressway: दो राज्यों के बीच लटका एक्सप्रेस-वे का काम, मुख्यमंत्री धामी ने की सीएम योगी से बात
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने बढ़े दाम
श्रेणी - पहले - अब
कार, जीप, वैन, हल्के वाहन - 95 - 100
हल्के कॉर्मिशियल वाहन, मिनी बस - 155 - 165
बस, ट्रक - 325 - 345
थ्री एक्सल कॉर्मिशियल वाहन - 355 - 375
एचसीएम और ईएमई वाहन - 510 - 535

(24 घंटे लिए एक साथ आने-जाने का टोल चुकाने पर निजी वाहनों कार, जीप इत्यादि पर पांच रुपये टोल बढ़ाया गया है। इसके अलावा मासिक पास फीस में भी बढ़ोतरी की गई है।)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें